*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांढुर्णा नगरपालिका द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज सांदिपनी विद्यालय परिसर, राजेंद्र स्कूल सावरगांव और आजाद वार्ड स्थित नदी किनारे मैदान में पौधरोपण किया,
नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा, “पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण प्रकृति और माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन प्रयास है। सभी नगरवासी अपनी माँ के सम्मान में पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें।”
पौधरोपण के इस कार्यक्रम में शामिल नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, सभापति प्रदीप जुननकर, महेंद्र घोडे, उमेश उरकुडे, नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजुसे,पार्षद रामरती इवनाती, प्रीति गिरारे, चंदा देशभ्रातार,परवीन बेगम, प्रशांत दाड़े, यादोराव डोबले, अशोक कोल्हे, दुर्गेश उईके, कार्यकर्ता एजाज खान, मोरेश्वर नाडेकर, सांदिपनी विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं,नपा के अधिकारी/ कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया,







