*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा क्षेत्र की आम जनता, किसानों विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक श्री निलेश उईके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन।
जिला कलेक्टर को ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की जनता वर्तमान में महंगाई, खाद्य एवं पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, गैस सिलेंडर के महंगे दाम, बिजली संबंधी समस्याओं, सड़क की खराब स्थिति तथा किसानों की विभिन्न परेशानियों से जूझ रही है। कांग्रेस ने शासन-प्रशासन से इन समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई गई।
1. शक्कर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण कर आम उपभोक्ताओं को उचित एवं नियंत्रित दर पर शक्कर उपलब्ध कराई जाए।
2. ई-20 पेट्रोल की मिलावट एवं बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए तथा पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए।
3. रसोई गैस की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण किया जाए।
4. कोरोना काल में बंद की गई दादाधाम एक्सप्रेस को पुनः शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे पांढुर्णा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके।
5. पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराया जाए, ताकि रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम एवं दुर्घटनाओं की समस्या से जनता को राहत मिल सके।
6. पांढुर्णा-अमरावती मार्ग एवं अन्य प्रमुख सड़कों की खराब स्थिति का तत्काल सुधार कराया जाए।
7. किसानों को पर्याप्त एवं समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए तथा खाद की कालाबाजारी एवं कृत्रिम कमी पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।
8. क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उपभोक्ताओं को गलत अथवा अनावश्यक विद्युत बिलों से राहत प्रदान की जाए।
जिला काँगेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी, विधायक श्री नीलेश उईके जी ने कहा कि ये मांगें सीधे तौर पर आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के हितों से जुड़ी हुई हैं। शासन द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी।
ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समयबद्ध एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
पांढुरना जिला/ब्लॉक एवं नगर के काँगेस पार्ट के सभी अनुसांगिक संगठन एव प्रकोष्ठ व पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेता महिला नेत्रियां, युवा शक्ति, एवं पार्षद, कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी।







