महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

पांढुर्णा भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर कार्यशाला संपन्न, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजन 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )

 

पांढुर्णा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा की कार्यसमिति बैठक के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय पांढुर्णा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने संवाद करते हुए अभियान के उद्देश्यों, संगठनात्मक तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ अभियान में सहभागी बने।

कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान को संगठन के प्रत्येक स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, बूथ स्तर तक गतिविधियों को संचालित करने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए जनसेवा कार्यों, राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, सुशासन, विकास, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन एवं उनकी तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की ऐसी प्रेरणादायी यात्रा है, जिसमें राष्ट्रहित सदैव सर्वोपरि रहा है। उनकी 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियों की यात्रा नहीं, बल्कि जनसेवा से राष्ट्रसेवा और राष्ट्रसेवा से विकसित भारत के संकल्प तक पहुंचने की यात्रा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों, संकल्पों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा कार्यों को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यशाला में अभियान को जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने, अधिकाधिक नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ने तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों, संगठनात्मक तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के उनके संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा भावना को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाया जाएगा।

कार्यशाला में छिन्दवाड़ा पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र सांसद विवेक बंटी साहू,वरिष्ठ नेता राजू परमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले,प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले,मोरेश्वर मर्सकोले,राजेन्द्र भक्ते, जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र गायकवाड़, अनिल कुमरे,जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष संजय भुते,नगर पालिका पांढुर्णा संदीप घाटोडे,मोहगांव नगर परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोडे,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक गायकवाड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संजुलता सोमवंशी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिरडकर,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर कवरेती जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,जिला कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l

ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा रात्रि में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित, फरार एवं स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार, 15 फरार वारंटी,09 स्थायी वारंटी आरोपियों किया गिरफ्तार,18 गुंडा बदमाशों ,10 निगरानी बदमाशों, 10 कबाड़ियों की गई चैकिंग।

मथुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात बीएसएफ जवान की मिलिट्री हॉस्पिटल नागपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत, बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का पांढुर्णा जवाहर वार्ड निवास करता है परिवार, बीएसएफ जवान को पांढुर्णा मोक्षधाम 12 साल पुत्री दी पिता को अग्नि, बीएसएफ जवानों ने दिया गॉड ऑफ द ऑनर दी ( सलामी), बुजुर्ग माता पिता का सहारा था बीएसएफ जवान नरेंद्र , माता पिता बहन पत्नी पुत्री सौदागर परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, संत गाडगे बाबा सेवा समिती जिला पांढुर्णा द्वारा बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

ग्राम रजोला माल हाई स्कूल में साईकिल वितरण समारोह आयोजन में विधायक श्री निलेश उईके द्वारा स्कूल छात्र छात्राओं को की गई साईकिल वितरण, सेवानिवृत्त शिक्षक का विधायक श्री निलेश उईके द्वारा किया गया सम्मान।