*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने बताया गया की पांढुर्णा जिले के सौंसर तहसील क्षेत्र बजाज से राजना तक जाने वाले सड़क मार्ग की लंबे समय से खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही थी। सड़क की जर्जर हालत को लेकर पत्रकार साथियों ने भी समय-समय पर समाचार प्रकाशित कर संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
इस सड़क की समस्या को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले जी द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर सड़क के शीघ्र नवीनीकरण की मांग की गई थी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द रिन्यूअल कार्य प्रारंभ कराने की मांग की थी।
लगातार प्रयासों और जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों एवं क्षेत्रवासियों की आवाज के बाद अब बजाज-राजना सड़क मार्ग का रिन्यूअल कार्य प्रारंभ हो गया है। सड़क का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना है।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले जी ने कहा कि सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क का रिन्यूअल कार्य प्रारंभ होना स्वागत योग्य है। उन्होंने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने वाले सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि सड़क का कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।







