महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

वडनगर से वाराणसी तक सेवा, जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर निकली ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का पांढुर्णा जिले में किया गया भव्य एवं आत्मीय स्वागत , जामसांवली हनुमान लोक में गूंजा हनुमान चालीसा का जयघोष, साधु-संतों का किया सम्मान, ताजने मंगल भवन बोरगांव में हुआ युवा संवाद, युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प, स्वच्छता नायकों का सम्मान और किया पौधारोपण

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा-सौसर वडनगर से वाराणसी तक सेवा, जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर निकली ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा का पांढुर्णा जिले में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के पांढुर्णा आगमन पर प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक), जामसांवली में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और युवा ऊर्जा का संगम बना।

जामसांवली हनुमान लोक पहुंचने पर सेवा यात्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। भक्तिमय वातावरण में हनुमान जी के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में साधु-संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

यात्रा में साबरकांठा लोकसभा,गुजरात की सांसद श्रीमती शोभनाबेन बारैया जी एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी सहित बड़ी संख्या में सेवा यात्री सहभागी रहे। पांढुर्णा जिले में यात्रा के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ यात्रा सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सेवा के माध्यम से समाज को जोड़ने और राष्ट्र को सशक्त बनाने का यह अभियान निश्चित रूप से जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

*स्वच्छता नायकों का सम्मान और पौधारोपण* 

यात्रा के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। उनके सेवाभाव एवं परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

*ताजने मंगल भवन बोरगांव में हुआ युवा संवाद* 

यात्रा के अगले पड़ाव बोरगांव स्थित ताजने मंगल भवन में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्रनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं से संवाद किया गया।

युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को समाजहित के कार्यों से जुड़ने, अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। युवाओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा।

कार्यक्रमों के पश्चात ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा बोरगांव से महाराष्ट्र की ओर रवाना हुई। पांढुर्णा जिले में यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर मिले आत्मीय स्वागत, जनसहभागिता और युवाओं के उत्साह ने सेवा यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर साबरकांठा लोकसभा गुजरात की सांसद शोभनाबेन बारैया,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जी,पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड,भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले,राहुल मोहोड, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़,मोरेश्वर मर्सकोले,सदानंद डोंगरे, प्रभाकर बोबडे,रजत गौरे,प्रकाश बंटी छागानी, नामदेव पाल सहित भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, युवा मोर्चा पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, साधु-संत, स्वच्छता नायक, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l

ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा रात्रि में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित, फरार एवं स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार, 15 फरार वारंटी,09 स्थायी वारंटी आरोपियों किया गिरफ्तार,18 गुंडा बदमाशों ,10 निगरानी बदमाशों, 10 कबाड़ियों की गई चैकिंग।

मथुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात बीएसएफ जवान की मिलिट्री हॉस्पिटल नागपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत, बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का पांढुर्णा जवाहर वार्ड निवास करता है परिवार, बीएसएफ जवान को पांढुर्णा मोक्षधाम 12 साल पुत्री दी पिता को अग्नि, बीएसएफ जवानों ने दिया गॉड ऑफ द ऑनर दी ( सलामी), बुजुर्ग माता पिता का सहारा था बीएसएफ जवान नरेंद्र , माता पिता बहन पत्नी पुत्री सौदागर परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, संत गाडगे बाबा सेवा समिती जिला पांढुर्णा द्वारा बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

ग्राम रजोला माल हाई स्कूल में साईकिल वितरण समारोह आयोजन में विधायक श्री निलेश उईके द्वारा स्कूल छात्र छात्राओं को की गई साईकिल वितरण, सेवानिवृत्त शिक्षक का विधायक श्री निलेश उईके द्वारा किया गया सम्मान।