*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुरना। पांढुरना जिले के एकमात्र कन्या महाविद्यालय यूनिवर्सल गर्ल्स कॉलेज पांढुरना की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24 सितंबर के अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की एम.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा कु. वनिता झलके को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं सक्रिय सहभागिता के लिए “सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका” के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर महाविद्यालय की एम.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. कोमल राउत को भी राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के कार्यक्रम समन्वयक श्री शोभाराम मेहरा सर एवं पूर्व जिला संगठक श्री रविन्द्र नाफड़े सर का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर यूनिवर्सल गर्ल्स कॉलेज पांढुरना में भी दोनों छात्राओं का महाविद्यालय स्तर पर सम्मान किया गया। महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्राओं को भी राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







