*पांढुर्णा पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.,6262250843 )

पांढुर्णा सिविल अस्पताल में दोपहर को सड़क हादसे में हुए घायल पति पत्नी को पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। सड़क हादसे संबंध में घायलों के परिजनों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक एक अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मारने की घटना बताई जा रही है । इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल पर सवार पति पत्नी दोनों को घायल अवस्था में पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस सड़क हादसे संबंध मिली जानकारी मुताबिक रेमंड बोरगांव से मोहदी दलवी, नरखेड जाते वक्त अचानक लाघा सड़क मार्ग पर पुलिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल चालक को टक्कर मारकर घटना स्थल से फरार होना बताया जा रहा है। सड़क हादसा दोपहर 1.30 करीब घटना बताई जा रही है। इस सड़क हादसे में मोटर साइकिल चालक युवक प्रवीण उईके उम्र 25 साल निवासी ग्राम पंचायत बोरगांव रेमंड के पैर में गहरा घाव बना हुआ है। एवं मोटर साइकिल पर सवार पत्नी रवीना उईके उम्र 20 साल निवासी ग्राम पंचायत बोरगांव रेमंड पैर की हड्डी एवं उंगली टूटी बताई जा है। दोनों घायल अवस्था में 2 घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। पुलिस डॉयल नंबर 112 की मददत से दोनों घायलों को लाघा सड़क मार्ग से उठाकर पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रेफर करने बात सामने आई है। घायल युवक ने डॉयल नंबर 108 की मददत मांगने की बात कही लेकिन समय रहते वाहन उपलब्ध नहीं होने से पुलिस डॉयल नंबर 112 की मददत से दोनों घायलों को घटना स्थल से उठाकर पांढुर्णा सिविल अस्पताल में दोपहर तीन बजे करीब भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया की 108 सेवा वाहन नहीं मिलने से घंटों घटना स्थल पर पड़े रहे। सिविल अस्पताल डॉ द्वारा मिली जानकारी मुताबिक सड़क हादसे में घायल महिला के पैर की हड्डी एवं उंगली टूटी होने एवं पैर में गहरी चोटे होने से नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है। सड़क हादसे के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस विभाग द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है।







