*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )


पांढुर्णा विकासखंड ग्राम पंचायत मरकावाड़ा ग्राम लहरा में खेत में बने कोटे में 9 अक्टूबर 2026 को अचानक आग लगने से किसान की कोठे में रखी समस्त कृषि उपकरण जलकर साफ हो गए। इस घटना की शिकायत किसान ने नादनबाड़ी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई एवं लगभग कोठे में रखी किसान 1 लाख 50 हजार रुपये की कृषि सामग्री जलकर साफ हो गई। घटना के बाद किसान आग लगने की घटना से नुकसान होने की शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में आवेदिका ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच कर किसान ने पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करने की मांग की है।
इस घटना संबंध में सूत्रों प्राप्त शिकायत कर्ता के मुताबिक , इस घटना में आवेदिका के पति सुमन पति दिनकर सहारे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरकावाड़ा का खेत ग्राम लहरा में स्थित है। खेती में उपयोग होने वाले सामान को सुरक्षित रखने तथा मवेशियों के लिए चारा बांधने के उद्देश्य से खेत में कोठा बनाया गया था।
किसान द्वारा शिकायत में बताया गया है कि 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में बने कोठे में आग लगा दी। आग के कारण कोठे में रखे कृषि उपयोगी उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आवेदिका के अनुसार, इस घटना से करीब 1.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
घटना के संबंध में 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी नांदनवाड़ी में आवेदन प्रस्तुत कर उचित जांच और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदिका ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर नुकसान के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने तथा न्याय दिलाने की अपील की है।
फिलहाल, आग लगने के कारणों और घटना में किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस चौकी नांदनवाड़ी द्वारा आवेदिका द्वारा दी गई घटना संबंध में जानकारी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। अचानक लगी आग लगने की घटना से आस पास क्षेत्र के सभी किसानों में भय का वातावरण बन गया। आग की घटना के बाद से ही क्षेत्र के किसानों में डर बना हुआ है। आग लगने की घटना से किसान को काफ़ी नुकसान पहुंचा आवेदिका किसान द्वारा मुआवजा की मांग रखी गई है।







