महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

वाड़ेगांव, उमरीकलां, हिवरा पृथ्वीराम, कलमगांव, मारूड, लव्हाना और आजनगांव सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान जिला मुख्यालय पहुंचे, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट, 10 घंटे के बजाय मिल रही 3 घंटे बिजली, किसानों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव, बारिश की कमी से पहले ही संकट में फसलें, अब अनियमित आपूर्ति से सिंचाई प्रभावित, ग्रामीण किसानो को कलेक्टर कार्यालय मिला बंद, सरकार नीति के विरोध में जमकर की नारेबाजी 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा। ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कहीं सिंचाई के लिए निर्धारित 10 घंटे के बजाय रोजाना महज ढाई से तीन घंटे बिजली मिल रही है, तो कहीं बार-बार बिजली आने-जाने से खेतों में सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। बारिश की कमी के कारण पहले ही फसलों की स्थिति प्रभावित है। ऐसे में बिजली संकट ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने लगी हैं, वहीं उत्पादन में गिरावट की आशंका भी बढ़ गई है।

शनिवार को ग्राम वाड़ेगांव, उमरीकलां, हिवरा पृथ्वीराम, कलमगांव, मारूड, लव्हाना और आजनगांव सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने अनियमित बिजली आपूर्ति और फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या उठाते हुए अपनी व्यथा बताई। किसानों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण खेतों में समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसका असर खेती के साथ-साथ ग्रामीणों के घरेलू कामकाज पर भी पड़ रहा है।

किसान मनोज सेंबेकर, रविन्द्र बनाईत, धनराज राजगुरू और सुमित राजगुरू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बार-बार आवाजाही से किसान परेशान हैं। बिजली कभी आती है तो कुछ समय बाद ही बंद हो जाती है। इससे खेतों में सिंचाई की व्यवस्था प्रभावित होती है। किसानों को बिजली मिलने के दौरान ही सिंचाई का काम पूरा करने की चिंता रहती है। अनियमित आपूर्ति के कारण खेती के जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। किसानों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।

ग्राम आजनगांव के किसान उज्ज्वल झलके, बाबूराव राजगुरू और अनंता झलके ने बताया कि सिंचाई के लिए निर्धारित 10 घंटे के बजाय केवल ढाई से तीन घंटे बिजली मिल रही है। क्षेत्र में कपास, तुअर, ज्वार, मूंगफली और संतरे की फसलें लगी हुई हैं। बारिश की कमी के बीच इन फसलों को समय पर पानी देना जरूरी है, लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों के अनुसार, समय पर पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने लगी हैं। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसानों ने बिजली संकट के साथ बारिश की कमी से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि कम बारिश के कारण खेती पहले ही प्रभावित है। ऐसे में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो रही है। किसानों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की। उन्होंने फसलों की वास्तविक स्थिति का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उसके अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

किसानों ने विद्युत विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली लाइनों और उपकरणों की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि केवल अस्थायी सुधार करने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि बार-बार बिजली गुल होने की परेशानी से छुटकारा मिल सके। किसानों ने सुधार कार्य की जानकारी लिखित में देने और समस्या के निराकरण के लिए समय-सीमा तय करने की मांग भी रखी। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि सिंचाई बाधित न हो और फसलों को बचाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l

ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा रात्रि में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित, फरार एवं स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार, 15 फरार वारंटी,09 स्थायी वारंटी आरोपियों किया गिरफ्तार,18 गुंडा बदमाशों ,10 निगरानी बदमाशों, 10 कबाड़ियों की गई चैकिंग।

मथुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात बीएसएफ जवान की मिलिट्री हॉस्पिटल नागपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत, बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का पांढुर्णा जवाहर वार्ड निवास करता है परिवार, बीएसएफ जवान को पांढुर्णा मोक्षधाम 12 साल पुत्री दी पिता को अग्नि, बीएसएफ जवानों ने दिया गॉड ऑफ द ऑनर दी ( सलामी), बुजुर्ग माता पिता का सहारा था बीएसएफ जवान नरेंद्र , माता पिता बहन पत्नी पुत्री सौदागर परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, संत गाडगे बाबा सेवा समिती जिला पांढुर्णा द्वारा बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

ग्राम रजोला माल हाई स्कूल में साईकिल वितरण समारोह आयोजन में विधायक श्री निलेश उईके द्वारा स्कूल छात्र छात्राओं को की गई साईकिल वितरण, सेवानिवृत्त शिक्षक का विधायक श्री निलेश उईके द्वारा किया गया सम्मान।