*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा नगर के एमपीएल ग्राउंड में राष्ट्रीय हिन्दू सेना के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे जी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। इसके पश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री उज्वलसिंह चौहान जी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री उज्वलसिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों व खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ(प्रभारी) श्रीमान विनय ठाकुर जी, पार्षद दुर्गेश उईके जी, राष्ट्रीय हिन्दू सेना के आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी, स्थानीय खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। मैच शुरू होते ही दर्शकों के उत्साह से पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थिति जनप्रतिनिधि अधिकारी द्वारा दोनों पक्षों क्रिकेट खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई।







