*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6292250843 )

पांढुर्णा, 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को पांढुर्णा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर ने आज मंडी परिसर पांढुर्णा स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी संबंधी प्रबंधों तथा परिसर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नवीन ईवीएम स्ट्रांग रूम के निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारी साझा की गई। उन्होंने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







