*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें)

पांढुर्णा नगर शिवाजी वार्ड में किराएदार के रूप में निवासी मजदूर युवक गौरव धोडबाजी भोयर उम्र 26 साल ने सोमवार की दोपहर घर में अकेले होने पर अपने ही घर में लगाई फांसी। फांसी लगाने घटना समय दोपहर 3 से 4 बजे की बीच की घटना बताई जा रही। जिस वक्त युवक ने फांसी लगाने की घटना को अंजाम दिया उस वक्त पुरा परिवार माता रानी घट विसर्जन करने घाट पर जाना बताया गया। जब युवक के परिजन वापस घर लौटकर आने बाद घर का दरवाजा खोलने पर युवक फांसी पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस डॉयल नंबर 112 की दी गई। घटना स्थल पहुंचकर पुलिस टीम ने युवक को फांसी से नीचे उतारा एवं नगर पालिका शव वाहन की मददत से पोस्टमार्टम कराने सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा घटना के संबंध परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार की सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। आगे जांच पड़ताल पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक युवक पेशे से पेंटिग मजदूरी कार्य करता था। युवक शादी शुदा था उसकी पत्नी दो पुत्र को लेकर स्वास्थ खराब होने के कारण ईलाज कराने जाने संबंध बताया जा रहा। हादसे के समय पत्नी घर पर नहीं थीं। पिछले करीब दो माह पुर्व ही परिवार से अलग अपनी मां घर रह रही थी। घटना के संबंध पुलिस विभाग द्वारा जांच पड़ताल जुटी हुई है।







