*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन पांढुर्णा में परंपरानुसार शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा सुश्री विदिता डागर द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।
धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप विजयादशमी पर शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा पुलिस बल के शौर्य, अनुशासन एवं जनसेवा के संकल्प को भी प्रदर्शित करती है।
शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस विभाग के कार्यों में उपयोग किए जाने वाले शासकीय वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विजयादशमी की पारंपरिक रस्मों में सहभागिता की तथा जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एडीएम श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, एसडीएम श्रीमती अल्का इक्का, एसडीओपी पांढुर्णा श्री बृजेश भार्गव, एसडीओपी सौंसर श्रीमती प्रियंका पांडेय, तहसीलदार पांढुर्णा श्री मोहित गणवीर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती हेमलता झरबड़े, रक्षित निरीक्षक यातायात श्रीमती स्नेहा, थाना प्रभारी पांढुर्णा श्री अमित दानी, कंट्रोल रूम प्रभारी श्रीमती आकांक्षा सहारे एवं महिला प्रकोष्ठ श्रीमती संध्यारानी सक्सेना सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







