*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर 2026 को जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026 को खनिज विभाग के दल ने तहसील पांढुर्णा के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम नांदनवाड़ी-बंधान में खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक बिना पंजीयन क्रमांक का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक अन्य ट्रैक्टर क्रमांक MP22AA9135 मय ट्रॉली पाया गया। खनिज विभाग के दल ने दोनों वाहनों को खनिज संबंधी नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त कर लिया।
जप्त वाहनों को उनमें लदे खनिज सहित पुलिस चौकी नांदनवाड़ी परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने के संबंध में निर्णय हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का संयुक्त दल उपस्थित रहा।







