सौसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष ,भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय , तिरंगे की शान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निकली भव्य यात्रा प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

किसान कल्याण वर्ष में किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने एस डी एम पांढुर्णा एवं जनप्रतिनिधि द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा                                                                      ( विज्ञापन एवं खबरें प्रकाशित करने संपर्क करें )

 

पांढुर्णा में शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता एवं मत्स्यपालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क स्थापित कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधारों की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खरीफ फसलों की बुआई के पूर्व प्रत्येक विकासखंड में दिनांक 16 मई 2026 से कृषि रथ संचालित किया गया।

कृषि रथ निर्धारित रूटचार्ट अनुसार ग्राम पंचायतों एवं सेवा सहकारी समितियों में भ्रमण करेगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के पटवारी उपस्थित रहकर किसानों को तकनीकी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्वरक प्राप्त करने के लिए “बलराम” मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। किसान अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से बलराम एप्लीकेशन डाउनलोड कर उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-टोकन बुक कर सकेंगे। इसके माध्यम से किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

कृषि रथ अभियान के दौरान ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं उर्वरकों के अनुशंसा अनुसार उपयोग का सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों के विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन संबंधी जानकारी किसानों को दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी के माध्यम से खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण संबंधी तकनीकी जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक खेती एवं शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिल सके। इस दौरान पांढुर्णा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मा. अलका एक्का पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े पांढुर्णा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छांगानी नगर पालिका पार्षद दुर्गेश उईके कृषि विभाग के वरिष्ठ विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे जी,कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील गजभिये जी, शिवानी माहौर श्री डी आर तुमडाम , श्री राहुल सरयाम , द्वारा हरी झंडी दिखाकर कृषि कल्याण प्रचार-प्रसार रथ को किया रवाना।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।