*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मथुरा.वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए नगर पालिका द्वारा जारी की गई चयनित हितग्राहियों की सूची को लेकर शहर में सवाल उठने लगे हैं। नगर पालिका क्षेत्र के 30 वार्डों में से कई वार्डों के पात्र हितग्राहियों को सूची में स्थान नहीं मिलने से संबंधित वार्डों के पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को तीर्थ यात्रा का लाभ दिलाना हैए ऐसे में चयन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।
नगर पालिका द्वारा योजना के अंतर्गत मथुरा.वृंदावन तीर्थ स्थल के लिए कुल 40 हितग्राहियों का चयन किया गया है। चयनित हितग्राहियों की सूची जारी होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक किया गया। इसके बाद अलग.अलग वार्डों से प्रतिक्रिया सामने आने लगी। जिन वार्डों के लोगों को सूची में अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलाए वहां जनप्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सूची की समीक्षा की मांग की है।
*30 वार्डों में से कई वार्ड सूची से बाहर*
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 30 वार्ड हैं लेकिन जारी सूची में कई वार्डों के हितग्राहियों का नाम नहीं होने की बात सामने आई है। इससे संबंधित वार्डों के पार्षदों का कहना है कि यदि उनके वार्डों से भी पात्र लोगों ने आवेदन किया थाए तो उनके चयन नहीं होने का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। वहींए कुछ जनप्रतिनिधियों ने सभी वार्डों में योजना का लाभ समान रूप से पहुंचाने की मांग की है।
*सूची सार्वजनिक होने के बाद बढ़ी चर्चा*
चयनित 40 हितग्राहियों की सूची सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि पात्रता के आधार पर चयन हुआ है तो वार्डवार स्थिति भी स्पष्ट की जानी चाहिए। इससे यह पता चल सकेगा कि किन वार्डों से कितने लोगों ने आवेदन किया और उनमें से कितने हितग्राहियों का चयन हुआ।
*चयन प्रक्रिया पर पारदर्शिता की मांग*
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि तीर्थ दर्शन योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। ऐसे में पात्र हितग्राहियों के चयन में पारदर्शिता और स्पष्ट प्रक्रिया जरूरी है। उनका कहना है कि यदि किसी वार्ड से पात्र आवेदक होने के बावजूद किसी का चयन नहीं हुआ हैए तो इसकी जानकारी संबंधितों को दी जानी चाहिए। साथ ही सूची में वार्डवार प्रतिनिधित्व की स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी उठ रही है।
पार्षदों ने जताई नाराजगी
सूची में अपने.अपने वार्ड के हितग्राहियों को जगह नहीं मिलने से कुछ पार्षदों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि तीर्थ दर्शन योजना का लाभ जरूरतमंद और पात्र नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। यदि चयन में किसी तरह की कमी रह गई है तो नगर पालिका को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।







