*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843)


पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर रविवार को पांढुर्णा जिला बैडमिंटन संघ बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा चर्चा विमर्श कर जिला बैडमिंटन संघ का गठन किया गया। इसका उद्वेश्य जिले में बैडमिंटन खेल को बढावा देना और खिलाडियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों के सर्वसहमति से समाजसेवी श्री उज्ज्वल सिंह चौहान को जिला बैडमिंटन संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष का कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा।
जिला बैडमिंटन संघ के नई कार्यकारणी में अध्यक्ष के साथ चार उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए राहुल मोहाड , सुभाष माने ,बजेश पोपट एवं ईश्वर पालीवाल को शामिल किया गया। निकुंज शाह को कोषाध्यक्ष एवं राहल धार्मिक को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सह-सचिव के रूप में कमल मल्होत्रा, हर्षद सतीजा, रितेश धार्मिक और दिपेश शाह को नियक्त किया गया है। रतन बत्रा और दीनानाथ धार्मिक टेक्निकल एडवाइजर होंगे। उत्तम सांबारे, मोरेश्वर कौशिक, विवेक गायकवाड, श्याम बत्रा एवं दिनेश पल्लव जिला कार्यकारी सदस्य बनाया गया।
जिला बैडमिंटन संघ के नई कार्यकारणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।







