*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा जिले में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का भारतीय जनता पार्टी, जिला पांढुर्णा द्वारा जिले की सौसर एवं पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के सभी 554 बूथों पर उत्साह, अनुशासन एवं जनभागीदारी के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यों को देशवासियों के सामने रखते हैं। समाज के ऐसे अनेक लोग, जिन्होंने अपने प्रयासों से बदलाव की नई मिसाल कायम की है, उनके कार्यों को राष्ट्रीय मंच मिलने से देशभर के नागरिकों को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी और देश की जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों, उनके नवाचारों और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देश के सामने लाया जाता है। कार्यक्रम ने जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेशों से प्रेरणा लेते हुए जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
जिले के सभी 554 बूथों पर हुए सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि प्रधानमंत्री जी के विचार और उनके जनहितकारी संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय है। बूथ स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों से संगठन की जमीनी सक्रियता एवं जनसंपर्क को भी और मजबूती मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा के जिला,मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







