प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी शिकायत, जांच में पाई गई , निराधार, जनपद पंचायत पांढुर्णा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश ठाकुर मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल ने की जांच पड़ताल सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने स्वर्णा इंडस्ट्रीज में 100 दिवसीय निक्षय शिविर आयोजित

पांढुर्णा (मनोज सातपुते)

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वरुड रोड पांढुर्णा में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार सुनिश्चित कर आमजन विशेषकर हाई रिस्क वर्ग के हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना रहा।

शिविर की अध्यक्षता डॉ. दिपेन्द्र सलामे, सीबीएमओ द्वारा की गई। शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बीपी एवं शुगर जांच की गई। साथ ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी जांच, स्पूटम कलेक्शन कैंप एवं व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में हाई रिस्क ग्राम वाड़ेगाँव, मारुड, कलमगाँव, बनगाँव एवं मगजगाँव सहित अन्य क्षेत्रों से आए हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई। इस दौरान टीबी रोग की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूकता भी प्रदान की गई, ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

उक्त शिविर में डॉ. मनीष मरावी मेडिसिन विशेषज्ञ, रविंद्र पराडकर बीपीएम, सुरेश टेकाम बीईई, तुषार सिंगारे वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, श्रीमती प्रमिला नागवंशी एसटीएलएस, जगदीश पवार, महेन्द्र पिंजारकर, प्रवीण साहू, श्रीमती सुशीला पवार, राखी सीलु, उर्मिला पवार एएनएम, श्रीमती वंदना पदमाकर, रेखा, अनीता एवं आशा सहित सिविल अस्पताल पांढुर्णा का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए श्री सुनील शर्मा प्लांट मैनेजर, गौरव जाटवा मैनेजर एवं श्री सुधाकर सिंह इंचार्ज का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निरंतर स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रशासन ने स्कूल का बदला टाईमिंग तो ऑटो रहे बंद पारडी मार्ग पर वाहनों लगा लंबा जाम स्कूल छात्र अभिभावक किसान राहगीर घंटों जाम से रहे परेशान, अभिभावकों ने प्रशासन से सुचारू व्यवस्था बनाने की उठाई मांग

ग्राम पंचायत खैरापैका पंचायत सचिव द्वारा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पंचायत संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से शिकायत अधिकारियों को जांच के दिए दिशा निर्देश

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर , महिलाओं को मिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के रुपये , गरीब-युवा-नारी शक्ति-किसानों के लिए हो रहे ऐतिहासिक काम

पांढुर्णा जिले के नागरिको की सुविधा यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन, 10 अगस्त से नई समय-सारणी लागू, दो पालियों में संचालित विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी

श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर के शेष निर्माण कार्य कराने बाबद समाजसेवी गणेश बापू बालपांडे द्वारा 2 लाख 51 हज़ार रुपये राशी का चेक करेंगे भेंट (की घोषणा) , मंदिर समिति भेंट राशी से मार्ग पर स्वागत द्वार, मन्दिर परिसर में टाइल्स, परिसर को सुरक्षित करने स्टील बाउंड्री वॉल, मन्दिर में पीतल की चरण पादुका मूर्ति के ऊपर पीतल का बड़ा छत्र, आदि अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर्व पर शहर में निकली विशाल भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस , जय सेवा’ और जय फड़ापेन, ‘जय आदिवासी’ नारों से गुंज उठा पूरा शहर , आयोजन ने जिले में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का दिया संदेश।