
संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
पांढुर्णा जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार का दिनांक 8/05/2026 दिन शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने उनका स्वागत करते हुए जिले में सफल कार्यकाल एवं बेहतर प्रशासनिक समन्वय के लिए शुभकामनाएं दीं। इस स्वागत कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी एवं एसडीओपी सौसर सुश्री प्रियंक पांडे भी उपस्थित रहे । अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया गया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।









