*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262260843 )
पांढुर्णा विश्व प्रसिद्धि गोटमार मेले में गोफन से पत्थर चलाकर लोगों को घायल करने के मामले में पांढुर्णा पलिस विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विश्व प्रसिद्धि गोटमार मेले के 21 दिन बाद पुलिस विभाग द्वारा विस्तार पूर्वक जांच पड़ताल में सन्नी पिता वामन राव कंभारे (38), निवासी राधाकृष्ण वार्ड पांदर्णा और जितेंद्र मानकर पिता लक्ष्मण मानकर (24), निवासी भवानी वार्ड, सावरगांव पेठ को पकडा गया।
पुलिस विभाग द्वारा सामने आई वीडियो फुटेज से हुई पहचान पुलिस के मुताबिक विश्व प्रसिद्धि गोटमार मेले आयोजन 11 सितंबर को जाम नदी में गोटमार मेले के दौरान दोनों युवकों ने गोफन से पत्थर चलाए जाने की पुलिस विभाग के जांच पड़ताल में गोटमार में गोफन के पत्थर से लोग घायल होने की बात कही गई। पुलिस ने मेले के वीडियो फूटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गोफन चलाने वालों की पहचान की। जांच के बाद दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया
कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही में गोटमार मेले में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पत्थरबार्जी की घटना को पूलिस ने गंभीरता से लिया। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार के निर्देश पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद विश्व प्रसिद्धि गोटमार मेले में गोफन चलाने वालों में हड़कप मच गया। पुलिस की इस कड़ी कार्यवाही के बाद विश्व प्रसिद्धि गोटमार खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने काफी सराहना होती हुई देखने में आ रही है।







