*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )




पांढुर्णा जिले के चौकी पिपला नारायणवार राजना-बजाज मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे गोभी से भरे पिकअप वाहनों के कारण बढ़ते सड़क दुर्घटना के खतरे को रोकने को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नागरिकों ने पिपला नारायणवार पुलिस चौकी पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकी प्रभारी श्री शिवपाल सरयाम को ज्ञापन सौंपकर तेज रफ्तार वाहनों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
इस संबंध में सोपान कोहले ने कहा कि राजना-बजाज मार्ग लगभग 15 गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर तेज गति से वाहनों का संचालन आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
इस ज्ञापन में बताया गया कि प्रतिदिन लगभग 100 से 200 गोभी से भरे पिकअप वाहन राजना-बजाज मार्ग से पिपला नारायण, रिधोरा एवं जाम सांवली होते हुए आगे की ओर आवागमन करते हैं। इनमें कई वाहन तेज गति से चलाए जाते हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।
विगत दिनों प्रभात पट्टन निवासी एक युवा की घोघरा के पास पिकअप वाहन की टक्कर से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नागरिकों में चिंता और आक्रोश और बढ़ गया है।
धरने के दौरान मांग की गई कि पिपला नारायण, रिधोरा, जाम सांवली सहित मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर नियमित गोभी से भरे पिकप वाहनो की चेकिंग एवं स्पीड मॉनिटरिंग की जाए तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाए।
धरने के दौरान लोधीखेड़ा थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने दूरभाष पर बातचीत की, वहीं पिपला नारायण पुलिस चौकी प्रभारी श्री शिवपाल सरयाम ने भी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि तेज रफ्तार वाहनों के विरुद्ध तत्काल चालानी कार्रवाई की जाएगी तथा वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने के लिए समझाइश दी जाएगी।
सोपान कोहले ने कहा कि, “आम जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। तेज रफ्तार पिकअप वाहनों पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को सड़क हादसे में अपने सदस्य को न खोना पड़े।”
उन्होंने कहा कि यदि तेज गति से चलने वाले पिकअप वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नागरिकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन द्वारा नियमित चेकिंग, चालानी कार्रवाई एवं वाहन चालकों को समझाइश देने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दिलिप लांडे, अजय चौधरी, प्रेमराज फोले, निवृत्ति कोहले, राजेन्द्र इंगोले, प्रदीप चौरे, उदय इंगोले, अभिनय चौरे, सागर पाबले, मयुर फोले, धनराज गजभिए, धनराज कोडापे, दिपक पावनकर, ओमप्रकाश गुडधे, कमलेश भालेराव, भुरु दिवान, ज्ञानेश्वर फोले, सत्यपाल वजारी, प्रवीण गजभिए, चन्द्रशेखर हाडे, राहुल खुलगे, भुषण चौरे, आदित्य फोले, शरद इंगोले, घनश्याम भोयर, भावेष कुराडे, विलास मांगे, मिलिंद मांगे, नितेश खुलगे, सचिन लाडसे, राजा कोठे, किशोर तिजारे, मोहित डोंगरे, हरिष बागडे, आशीष काले, वैभव मेटकर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।







