*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
(आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा रविवार दिनांक 04 अक्टूबर 2026 प्रदेश के प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी के जिला पांढुर्णा मुख्यालय आगमन पर पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उईके ने एवं पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके द्वारा पांढुर्णा क्षेत्र के हजारों की संख्याओं में उपस्थित किसानों ने अपनी खेत की अल्प वर्षा होने के कारण सुखी फसलों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट कर पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंप गए ज्ञापन में बताया गया कि इस वर्ष पांढुर्णा जिले में अत्यंत अल्पवर्षा होने के कारण खरीफ की फसलें जैसे सोयाबीन, कपास, मक्का, तुअर एवं आदि फसले पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। किसान कर्ज में डूब गया है तथा पीने के पानी एवं पशु चारे का भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
*मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से काह शासन करेगा शीघ्र उचित कार्यवाही*
सीएम डॉ.मोहन यादव पांढुर्णा आगमन पर पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उईके, सौंसर विधायक श्री विजय चौरे , कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री जतन उईके द्वारा पांढुर्णा जिले को सुखा घोषित करने की मांग को सुना एवं शासन द्वारा शीघ्र उचित कार्यवाही करने की बात सामने आई है। कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र के हजारों किसानों ने सीएम मोहन यादव के समक्ष खेत की सुखी फसलों को लेकर दिखाने पहुंचे थे। प्रदेश सीएम मोहन यादव ने सबकी बात सुनी एवं शासन द्वारा फसलो की जांच कराने की बात कही गई।
कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष श्री जतन उईके काह की शासन द्वारा किसानों की मांगों को पूरा नहीं करने पर कांग्रेस पार्टी जिले के किसानों के हित में सड़क पर चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन करने की बात सामने आई है।
*इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे*
कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, सौंसर विधायक श्री विजय चौरे जी, पांढुर्णा विधायक श्री नीलेश उईके जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विलास धोटे, बड़चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष देवकांत मांडोगड एवं अन्य कांग्रेस पार्टी के संगठन पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान बड़ी संख्याओ में उपस्थित रहे।







