*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )




पांढुर्णा सौसर भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को “विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष माननीय पंकज जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी की वर्चुअल उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा देश के लिए समर्पण, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस संकल्प की सिद्धि में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
*सेवा ज्योति यात्रा बनी सेवा और राष्ट्रसमर्पण का प्रतीक*
कार्यक्रम के दौरान “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया, जिसने सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। सेवा ज्योति को सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की निरंतर जलती रहने वाली प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।
*वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, भाजपा जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले,वरिष्ठ नेता मोरेश्वर मर्सकोले,राजू परमार, भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़,अनिल कुमरे, पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाडोडे,सौसर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इन्द्रचंद डागा एवं श्री राहुल मोहोड़ सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







