*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें. 6262250843 )



पांढुर्णा गुरुवार की सुबह 8 बजे करीब एक रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भूली-मोरडोंगरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। इस सड़क हादसे संबंध में सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक कार सड़क किनारे कपास के खेत में जाकर जा पलटी। इस सड़क हादसे डायल-1 12 में पदस्थ डाइवर राहुल पिता हरिओम मालवीय उम्र 36 साल निवासी की मौका पर मौत हो गई। इस सड़क हादसे में आरक्षक प्रमोद थोरात उम्र 35 साल को गर्दन हाथ पैर में चोटे आई एवं पुलिस डायल-112 पर तैनात वाहन चालक पंकज पिता लक्ष्मण घोड़़े उम्र 30 साल निवासी खारी वार्ड के सिर पर गंभीर चोटे एवं पैर की हड्डी टूटी बताई गई है दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रेफर करने की बात सामने आई है।
सूत्रों एवं जानकारों द्वारा मिली जानकारी मुताबिक तीनों मित्र ड्यटी खत्म होने के बाद लोधीखेड़ा सौसर की जाने बात कही जा रही है।
तीनों मित्र कर्मचारी आल्टो कार क्रमांक MH (2 CH 4727 से पांढुर्णा से सौसर लोधीखेड़ा की ओर जा रहे थे । तभी अचानक मोरडोंगरी पांढुर्णा मार्ग पर अचानक कार का संतुलन बिगड एवं तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इस सड़क हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी एवं घायलों को पुलिस डॉयल नंबर 112 की मददत से पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। जाह गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रेफर किया गया। इस सड़क हादसे में मृतक पुलिस डॉयल नंबर 112 चालक राहुल मालवीय का शव पोस्टमार्टम कराने भेज दिया गया। पुलिस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई।







