महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

बोरगांव फार्मिकों कंपनी में श्रमिकों को कम वेतन दिए जाने, मानसिक प्रताड़ना तथा मोबाइल जब्त किए जाने शिकायतों की जांच कराने समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*

( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर 2026 को समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जनहित से संबंधित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निवेश, उद्योग एवं अधोसंरचना संबंधी प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में प्राथमिकता विकासखंड में निवेशकों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित नर्मदा अमृत दुग्ध सागर प्राइवेट लिमिटेड के भूखंड के निरीक्षण एवं संबंधित कार्यवाही की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आवश्यक जांच पूर्ण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे समपार के स्थान पर रेल उपरिगामी पुल निर्माण हेतु भू-अर्जन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पांढुर्णा-अमरावती मार्ग की जर्जर एवं खतरनाक सड़क की मरम्मत, पांढुर्णा मोक्षधाम से लिटिल फ्लावर स्कूल होते हुए नीलकंठ-धावड़ीखापा मार्ग के निर्माण तथा ग्राम आमला में ग्राम पंचायत के समीप पुलिया निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा एवं महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा

बैठक में सौंसर क्षेत्र में नवीन केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ करने संबंधी प्रस्ताव, सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा के निरीक्षण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ के शिक्षक श्री शरद सोमकुंवर से संबंधित शिकायत की जांच की प्रगति की समीक्षा की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए पर्याप्त स्थान एवं मूलभूत सुविधाओं से युक्त शासकीय भवनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पात्र बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण मार्गों के निर्माण, संपर्कविहीन बसाहटों को बारहमासी सड़क संपर्क उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

मोहगांव जलाशय से प्रभावित किसानों की समस्याओं, ग्राम खड़की निवासी रामकिशन उईके की पट्टे की भूमि से संबंधित शिकायत, ग्राम आजनगांव में सार्वजनिक मार्ग एवं नाली पर अतिक्रमण, कृषि भूमि के नामांतरण तथा नंदनवन फलोद्यान योजना के अंतर्गत संतरे के पौधों के अनुदान भुगतान से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार नीलकंठ स्थित श्मशान घाट मार्ग की खराब स्थिति एवं विद्युत व्यवस्था, मोक्षधाम (शांतिधाम) के सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण तथा ग्राम पंचायत देवी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

श्रमिक पंजीयन एवं शिकायतों पर कार्यवाही के निर्देश

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए श्रम विभाग को पंजीयन अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित फार्मिकों कंपनी में श्रमिकों को निर्धारित दर से कम वेतन दिए जाने, मानसिक प्रताड़ना तथा मोबाइल दूरभाष जब्त किए जाने संबंधी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पांढुर्णा से जुड़े मामले की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर नियमानुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण के निर्देश 

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए उद्यानिकी, लोक निर्माण, कृषि, शिक्षा एवं राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने जनविश्वास अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

महात्मा फुले जी की 200जंयती पर छिंदवाडा शहर पवार टी हाउस के पास महात्मा फुले चौक आंबटन एवं प्रवेश द्वार बनाने निगम आयुक्त के महात्मा फुले शिक्षण समिति ने सौंपा ज्ञापन रखी मांग, नगर निगम में प्रस्ताव रखकर महात्मा ज्योतिबा फुले जंयती पर प्रवेश द्वार लगाने दिया आश्वासन

सौसर की बेटी अदिति डवले ने फोरेंसिक साइंस में हासिल किया गोल्ड मेडल भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने दी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।, अदिति ने ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर में एमएससी (फोरेंसिक साइंस) की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सौसर नगर सहित पूरे पांढुर्णा जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

पांढुरना ग्राम सिवनी के लाल श्रावण चांदेकर बने CISF में इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा SPG में निभा चुके अहम् जिम्मेदारी एवं RSS प्रमुख सर संघचालक के भी रह चुके हैं PSO , वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक l

ग्राम चांगोबा में म.प्र. आदिवासी विकास परिषद की बैठक आयोजित, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक समस्याओं तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा रात्रि में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित, फरार एवं स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार, 15 फरार वारंटी,09 स्थायी वारंटी आरोपियों किया गिरफ्तार,18 गुंडा बदमाशों ,10 निगरानी बदमाशों, 10 कबाड़ियों की गई चैकिंग।

मथुरा में सीमा सुरक्षा बल में तैनात बीएसएफ जवान की मिलिट्री हॉस्पिटल नागपुर में ईलाज के दौरान हुई मौत, बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर का पांढुर्णा जवाहर वार्ड निवास करता है परिवार, बीएसएफ जवान को पांढुर्णा मोक्षधाम 12 साल पुत्री दी पिता को अग्नि, बीएसएफ जवानों ने दिया गॉड ऑफ द ऑनर दी ( सलामी), बुजुर्ग माता पिता का सहारा था बीएसएफ जवान नरेंद्र , माता पिता बहन पत्नी पुत्री सौदागर परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, संत गाडगे बाबा सेवा समिती जिला पांढुर्णा द्वारा बीएसएफ जवान नरेंद्र सौदागर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

ग्राम रजोला माल हाई स्कूल में साईकिल वितरण समारोह आयोजन में विधायक श्री निलेश उईके द्वारा स्कूल छात्र छात्राओं को की गई साईकिल वितरण, सेवानिवृत्त शिक्षक का विधायक श्री निलेश उईके द्वारा किया गया सम्मान।