पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा
( विज्ञापन एवं खबरें प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें मो. वाट्सफ मो. न. 6262250843

पांढुर्णा। पांढुर्णा डॉ० एच०जी०एस० पक्षवार, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग की अध्यक्षता में जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के पशु चिकित्सकों की एन.आई.सी. सभा कक्ष में मासिक समीक्षा बैठक 17 मई 2026 को आयोजित की गई। बैठक में सभी पशु चिकित्सकों को मुख्यालय पर निवास करते हुए सार्थक ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। प्रातः 9 बजे चेक इन एवं सायं 4 बजे चेक आउट करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आउट ऑफ लोकेशन एवं 6 घंटे से कम समय पर चेक आउट होने की स्थिति में वेतन आहरण केवल उन्हीं दिनों का किया जाएगा, जितने दिन सार्थक ऐप में उपस्थिति सही दर्ज की गई है। इस संबंध में दिनांक 14.05.2026 को प्रमुख सचिव द्वारा जारी निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि यदि उपसंचालक द्वारा सार्थक ऐप पर अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन आहरण किया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रमुख सचिव द्वारा सख्त एवं कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैश बोर्ड अंतर्गत निर्धारित केपीआईएस की जानकारी प्रत्येक माह दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसमें सेक्स सॉर्टेड सीमेन, NAIP, FMD वैक्सीनेशन, केसीसी तथा आचार्य विद्यासागर एवं शिविर संबंधी जानकारी शामिल है। साथ ही प्रत्येक माह एटीपी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षीरधारा ग्राम योजना, SASCI योजना, NDLM, गौशालाओं में किए जा रहे बधियाकरण, नस्ल सुधार, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, एफएमडी टीकाकरण, पीएम गति शक्ति, कृषक कल्याण वर्ष 2026, 21वीं पशु जनगणना का मानदेय, NAIP अंतर्गत PD Calving, सीमन सप्लाई के विरुद्ध कृत्रिम गर्भाधान सेक्स सॉर्टेड सीमन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में मैत्री की स्थापना तथा डेयरी प्लस मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कड़े निर्देश दिए गए। मासिक समीक्षा बैठक में दोनों जिलों के पशु चिकित्सक उपस्थित रहे।









