पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा ( आपके आस पास की खबरे एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें। मो. वाट्सफ न.6262250843 )

पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर NEET परीक्षा पेपर लीक एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों के विस्थापन संबंध में पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में पांढुर्णा जिला कलेक्टर को विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक: 18/05/2026, दिन: सोमवार को समय: दोपहर 1:00 बजे,स्थान: जिला काँग्रेस कार्यालय, पारडी रोड, पांढुरना से निकालेंगे रैली एवं NEET परीक्षा पेपर लीक एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों के विस्थापन के विरोध में पांढुर्णा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में पांढुरना जिला, ब्लॉक उप-ब्लॉक एवं नगर काँग्रेस कमेटी के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारीगण, नव नियुक्त जिला काँग्रेस इकाइयों के अध्यक्षगण, वरिष्ठ काँग्रेसजन, युवा काँग्रेस, महिला काँग्रेस, किसान काँगेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, आदिवासी प्रकोष्ठ, सेवादल, NSUI , सोशल मीडिया के सभी संगठनात्मक पदाधिकारीगण, पार्षदगण एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे । यह लड़ाई छात्रों के भविष्य और आदिवासियों के अधिकार की है। आप सभी की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके द्वारा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्याओं में शामिल होने दिशा निर्देश दिए गए हैं।









