*पांढुर्णा हलचल न्यूज़ संवाददाता मनोज सातपुते पांढुर्णा*
( आपके आस पास क्षेत्र खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें.6262250843 )

पांढुर्णा, 08 अक्टूबर 2026 गुरुवार को 24 एमपी बटालियन एनसीसी के निर्देशानुसार वायुसेना दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र घोड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर ने एनसीसी कैडेट्स के साथ वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन किया। इस दौरान उपस्थित सभी ने राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए वायुसेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।







